Rajasthan Anganbadi New Vacancy 2025 : आंगनबाड़ी भर्ती बिना परीक्षा आवेदन शुरू

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है नीचे मिल जाएगा नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं यह भर्ती राजस्थान के अलग-अलग जिलों में निकलती है और यह भर्ती तहसील स्तर ग्राम पंचायत स्तर पर होती है साथ ही नगर पालिका स्तर पर भी यह भर्ती निकलती है इसमें बिना परीक्षा वह बिना इंटरव्यू के चयन होता है और इसमें जो प्रमुख पद होते हैं वह निम्न प्रकार हैं जैसे की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी सहायिका साथिन पदों पर भर्ती होती है इसमें आयु सीमा 18 साल से लेकर 40 साल तक की जो भी महिलाएं हैं वह फॉर्म भर सकती है इस भर्ती में विवाहित व अविवाहित दोनों महिलाएं फॉर्म भरने योग्य है इसमें योग्यता अलग-अलग मांगी जाती है जैसे की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वह आशा सहयोगिनी के लिए 12वीं पास मांगी जाती है और साथिन के पदों पर 10वीं पास होना जरूरी है ।


Rajasthan Anganbadi New Vacancy 2025


इस आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट 22 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक अंतिम तिथि रहेगी जल्दी से फॉर्म भर दो । और अपने सीडीपीओ कर्यालय में जमा करवा दों ।



योग्यता क्या मांगी गई है :-


आंगनबाड़ी भर्ती में अलग-अलग पदों पर योग्यता मांगी जाती है जैसे की कार्यकर्ता / सहायिका और आशा सहयोगिनी के लिए केवल 12वीं पास मांगी जाती है ।


साथिन पद पर जो भी महिला फॉर्म भरना चाहती है वह दसवीं पास होना बहुत जरूरी है तभी वह महिला फॉर्म भर पाएगी ।



आयु सीमा क्या है :-



आंगनबाड़ी भर्ती में जो भी महिला 18 साल की हो गई है वह फॉर्म भर सकती है और जिसकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो गई है वह फॉर्म नहीं भर सकती है ।



सैलरी कितनी मिलती है :-



आंगनबाड़ी भर्ती में सैलरी अलग-अलग पदों के अनुसार मिलती है जैसे कि कार्यकर्ता है उसमें हर महीने 10,500 रुपए मिलते हैं ।


पदसैलरी 
सहायिका7500₹/माह
मिनी कार्यकर्ता5900₹/माह
साथिन5600₹/माह
आशा सहयोगिनी9500₹/माह



कौन-कौन फॉर्म भर सकती है :-



राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में जो भी महिला फॉर्म भरना चाहती है वो वही की मूल निवासी होनी चाहिए । ग्रामीण व शहरी अलग अलग स्तर के अनुसार फॉर्म लगा सकती है । तलाकशुदा व विधवा महिला को पिहर में व ससुराल में दोनों जगह स्थानीय निवासी माना जाएगा यानी कि यह महिला दोनों जगह फॉर्म भर सकती है चाहे भर्ती पिहर में निकले या ससुराल में निकले फॉर्म लगा सकती है ।


ग्रामीण महिला - जिस ग्राम पंचायत में भर्ती निकली है वही की महिला फॉर्म भर सकती है तथा इस राजस्व गांव की महिला फॉर्म भर सकती है ।


शहरी महिला - तहसील स्तर में जिस वार्ड में भर्ती निकली है उसी वार्ड नंबर की महिला फॉर्म लगा सकती है ।


ऑफिशियल वेबसाइटwcd.rajasthan.gov.in
Notification Downloadझुंझुनू




Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url