Rajasthan Anganbadi New Vacancy 2025 : बिना परीक्षा दसवीं व बारहवीं पास आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन शुरू
इस आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन शुरू 10 नवंबर 2025 से लेकर 17 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक अंतिम तिथि रहेगी जल्दी से फॉर्म भर दो ।
योग्यता क्या मांगी गई है :-
आंगनबाड़ी भर्ती में अलग-अलग पदों पर योग्यता मांगी जाती है जैसे की कार्यकर्ता / सहायिका और आशा सहयोगिनी के लिए केवल 12वीं पास मांगी जाती है ।
साथिन पद पर जो भी महिला फॉर्म भरना चाहती है वह दसवीं पास होना बहुत जरूरी है तभी वह महिला फॉर्म भर पाएगी ।
आयु सीमा क्या है :-
आंगनबाड़ी भर्ती में जो भी महिला 18 साल की हो गई है वह फॉर्म भर सकती है और जिसकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो गई है वह फॉर्म नहीं भर सकती है ।
सैलरी कितनी मिलती है :-
आंगनबाड़ी भर्ती में सैलरी अलग-अलग पदों के अनुसार मिलती है जैसे कि कार्यकर्ता है उसमें हर महीने 10,500 रुपए मिलते हैं ।
सहायिका पद के लिए 7500 रुपए हर महीने मिलते हैं ।
मिनी कार्यकर्ता पद के लिए 5900 रुपए हर महीने मिलते हैं ।
साथिन पद के लिए 5600 रुपए हर महीने मिलते हैं ।
आशा सहयोगिनी पद के लिए 9500 रुपए हर महीने मिलते हैं ।
कौन-कौन फॉर्म भर सकती है :-
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में जो भी महिला फॉर्म भरना चाहती है वो वही की मूल निवासी होनी चाहिए । ग्रामीण व शहरी अलग अलग स्तर के अनुसार फॉर्म लगा सकती है । तलाकशुदा व विधवा महिला को पिहर में व ससुराल में दोनों जगह स्थानीय निवासी माना जाएगा यानी कि यह महिला दोनों जगह फॉर्म भर सकती है चाहे भर्ती पिहर में निकले या ससुराल में निकले फॉर्म लगा सकती है ।
ग्रामीण महिला - जिस ग्राम पंचायत में भर्ती निकली है वही की महिला फॉर्म भर सकती है तथा इस राजस्व गांव की महिला फॉर्म भर सकती है ।
शहरी महिला - तहसील स्तर में जिस वार्ड में भर्ती निकली है उसी वार्ड नंबर की महिला फॉर्म लगा सकती है ।
मूल्यांकन - अंक सारणी के माध्यम से देख सकते हो :-
मूल्यांकन अंक
10वीं - 02
12वीं - 03
स्नातक - 04
स्नातकोत्तर - 05
कार्य अनुभव - 04
विधवा - 03
दिव्यांग महिला - 02
BPL - 02
ANM / GNM नर्सिंग - 03
RSCIT - 01
NTT, BSTC, B.ED, NURSING, LLB - 02
चयन कैसे होगा :-
आंगनबाड़ी भर्ती में महिलाओं का चयन किस तरह से किया जाता है नीचे आपको बता रखा है देखो
कक्षा 10वीं व 12वीं के प्रतिशत के आधार पर + मूल्यांकन के आधार पर चयन किया जाता है
जैसे उदाहरण के तौर पर समझों - कक्षा 10वीं व 12वीं में कितने परसेंटेज बनी हैं उनको जोड़ा जाता है और मूल्यांकन के अंक जुड़ते हैं
मूल्यांकन में जितनी ज्यादा पढ़ी-लिखी महिला होगी उसको डिग्री डिप्लोमा के और मार्कशीट के नंबर मिलेंगे उदाहरण के लिए नीचे सारणी के अनुसार समझ सकते हैं
जरूरी दस्तावेज क्या चाहिए :-
10वीं, 12वीं मार्कशीट
डिग्री - डिप्लोमा
आधार कार्ड
राशन कार्ड
पहचान पत्र
मूल निवास पत्र
जाति प्रमाण पत्र
जन आधार कार्ड
विधवा महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
तलाकशुदा महिला की न्यायालय की डिक्री
विकलांग महिला का सर्टिफिकेट
विवाहित महिला का विवाह पंजीयन
Note - इन सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटोकॉपी लगेगी
ऑफलाइन फॉर्म कहां पर मिलेगा :-
महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय जो जिला स्तर पर होता है तथा उनके कार्यालय हर तहसील में मिलते हैं जिनको CDPO OFFICE ( ICDS ) कहते हैं।
आंगनबाड़ी में जो भी महिला फॉर्म भरना चाहती है। वो इस कार्यालय में जाकर ( CDPO ) ऑफलाइन फॉर्म ले सकती है उससे फिर फॉर्म फीस ली जाएगी और रसीद दे दी जाएगी फिर उसे फॉर्म को भरकर सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी साथ लगाकर जमा करवाना पड़ता है ।
प्राथमिकता किनको मिलेगी :-
जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र है उस ग्राम की आबादी की 50% जनसंख्या जिस जाति की निवास करती है उस जाति की महिला को प्रथम प्राथमिकता मिलेगी जैसे उदाहरण के लिए किसी गांव की आबादी में 50 % आबादी SC-ST जाति की है तो उस भर्ती में SC-ST महिला को पहले लगाया जाएगा और आपको नोटिफिकेशन में भी दिया जाएगा किस जाति के पद हैं नोटिफिकेशन नीचे मिलेगा
ऑफिशियल वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |
Notification Download | भीलवाड़ा |